logo

झारखंड के अरशद का ISIS कनेक्शन, गढ़वा–हजारीबाग में अलर्ट; क्या बोली फैमिली

varshi.jpg

द फॉलोअप टीम, गढ़वाः
आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गढ़वा के अरशद वारसी की गिरफ्तारी से मोहल्ले के बाद लोग अचंभित हैं। पुलिस की विशेष नजर उसके मोहल्ले और इससे सटे इलाकों में रखी जा रही है। एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि अरशद के पूरे इलाके में एहतियातन नजर रखी जा रही है। कुछ खास जानकारी मिलेगी, तो कार्रवाई भी की जाएगी। अरशद गढ़वा के रांकी मोहल्ला का रहने वाला है। आरोपी के घर में फिलहाल महिलाएं ही हैं। वह भी फिलहाल कुछ नहीं बता पा रही हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि किसी को अरशध से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वह घर बहुत कम आता था। पर्व-त्योहार में भी नहीं आता था। लोगों से कम ही मिलना-जुलना था उसका।


पांचवी तक गढ़वा में पढ़ा है
अरशद के पिता ने बताया था कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। उनके तीन बेटे हैं। अरशद दूसरे नंबर पर हैं। गढ़वा शहर के ही एक स्कूल में उ,ने पांचवीं तक की पढ़ाई की। उसके बाद वह अलीगढ़ चला गया। उसके बाद बाकि की पूरी पढ़ाई अलीगढ़ में ही की। फिलहाल वह जामिया मिलिया एएम इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी कर रहा है। साथ ही वह होम ट्यूशन भी देता है। 


ससुराल से गिरफ्तार हुआ अरशद 
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को आईएसआईएस माड्यूल के जिन तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उसमें से एक अरशद वारसी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया था। यहां अरशद बीते करीब 15 दिन से ससुराल में रह रहा था। इससे स्थानीय खुफिया इकाइयां पूरी तरह से अनजान थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियों अरशद का मुरादाबाद में नेटवर्क खंगालने में जुट गई हैं। इसी के चलते खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को अरशद के ससुराल में करीब तीन घंटे तक पूछताछ कर जानकारी जुटाई। बता दें कि उधर हजारीबाग में भी अलर्ट जारी है, क्योंकि हजारीबाग के शहनवाज को भी आंतकी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। 

पढ़ा-लिखा है अरशद का पूरा परिवार
वहीं घर के अन्य सदस्य भी पढ़े लिखे हैं। उसका छोटा भाई खड़गपुर से इंजीनियरिंग कर रहा है। अरशद की मां ने कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि उसे तो अभी कुछ मालूम भी नहीं है। हालांकि, वह परेशान दिखी। इधर, इस मामले पर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि इसके बारे में आधिकारिक तौर पर मुझे कुछ जानकारी नहीं मिली है। अरशद के घर के अगल-बगल के लोगों को इसकी भनक तक नहीं है। जब इसकी जानकारी मीडिया द्वारा लोगों को मिली तो लोग हतप्रभ हो गए। बताया जा रहा है कि अरशद शुरू से ही पढ़ने में तेज था। उसकी शिक्षा भी अच्छे ढंग से हुई है। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का छात्र रहा है। इसके बाद दिल्ली में नौकरी कर रहा था। मुरादाबाद की एक लड़की से लव मैरिज करने के बाद वह दिल्ली में ही रहता था।
 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N